Punjab News: जालंधर विजीलैंस टीम ने नगर निगम के ATP और आर्कीटैक्ट को 50,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Punjab News: नगर निगम (Municipal Corporation) में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने असिस्टैंट टाउन प्लानर (ATP) राज कुमार और एक निजी आर्किटेक्ट राजेश कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) की टीम ने फगवाड़ा नगर निगम (Phagwara Municipal Corporation) में छापा मारकर कार्रवाई की। इस संबंध में एक व्यक्ति ने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, आर्किटेक्ट ने उसके घर का नक्शा पास करवाने के लिए 1.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। बाद में यह राशि 50 हजार रुपए तय हुई।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

50,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद जालंधर रेंज की टीम ने कार्रवाई की। दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

जालंधर (Jalandhar) रेंज के विजिलेंस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।



















Leave a Comment