Punjab News: पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF के जवान को किया गिरफ्तार, हरकत में आए सीनियर अधिकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF के जवान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक जवान गलती से BSF पोस्ट जलोके दोना के पास जीरो लाइन पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में चला गया। जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया।

पकिस्तानी मीडिया ने जारी की फोटो

मामला पंजाब के फिरोजपुर के ममदोट से सामने आया है। जहां बॉर्डर पर तैनात BSF का जवान गलती से बॉर्डर एरिया क्रास कर गया और पाकिस्तान पहुंच गया। पकिस्तानी मीडिया ने उसके फोटो जारी किए है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही BSF के सीनियर अधिकारी हरकत में आए और लगातार पाकिस्तानी रेंजर्स से सम्पर्क कर रहे है लेकिन कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद कोई बात नहीं बन रही है क्योंकि पाकिस्तान के अधिकारी मीटिंग के लिए नहीं आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जो जवान पकड़ा गया है, वह कुछ दिन पहले ट्रांसफर होकर आया था। उसे जीरो लाइन की ज्यादा जानकारी नहीं थी। बुधवार (23 अप्रैल) को किसान अपनी फसल की कटाई के लिए मशीन लेकर गए थे। इस दौरान 2 जवान भी उनके साथ थे। गर्मी ज्यादा होने के चलते वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इस दौरान पाक रेंजर्स ने उसे घेर लिया। साथ ही उसकी राइफल छीन ली। इसके बाद उसे बंदी बना लिया।



















Leave a Comment