Punjab Weather Update: पंजाब के लोग हो जाएं सावधान, हीटवेव का जारी हुआ अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में गर्मी ने अपना भयानक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल को बठिंडा में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक था।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग (IMD), चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब में औसत तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। बठिंडा के अलावा फिरोजपुर में 40.8, अमृतसर में 38.8, लुधियाना में 39, पटियाला में 39.7, चंडीगढ़ में 38.8 और मोहाली में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Heatwave Weather
Heatwave Weather

मौसम विभाग ने आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन 24 घंटे बाद कल से लू का असर देखने को मिलेगा। कल के लिए फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा और मुक्तसर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों जैसे बरनाला, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट और मुक्तसर जिलों में लू का असर रहेगा।



















Leave a Comment