Jalandhar News: जालंधर के मशहूर पकौड़े वाले के साथ हुआ बड़ा कांड, पुलिस ने दर्ज की FIR

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) कैंट की मशहूर शॉप ज्वाली पौकड़े वाले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पकौड़े वाला ठगी का शिकार हो गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक ज्वाली पकौड़े वाले के साथ 8 लाख रुपए की ठगी हो गई है। शिकायकर्ता ने बताया कि उसकी बात एक रेलवे के अधिकारी से हुई जिसने उनके बेटे को रेलवे कैंट में क्लर्क लगाने की बात कह 8 लाख रुपए ठग लिए।

नौकरी दिलवाने के लिए 8 लाख रुपए दिए

उसने बताया कि रेलवे अधिकारी राकेश कुमार का उनकी दुकान पर आना-जाना था। उसने कहा कि वह उनके बेटे को सरकारी नौकरी लगवा देगा। ज्वाली पकौड़े वाले की ओर से उन पर विश्वास कर लिया और नौकरी दिलवाने के लिए 8 लाख रुपए दे दिए।

इसके बाद भी जब समय निकलने के बाद उसने नौकरी लगने के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करते रहे। उसने कहा कि अभी 3000 के बाद ही उसकी बारी आएगी। शिकायतकर्ता ने रेलवे अधिकारी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *