Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क प्रोजेक्ट से बदलेगी जालंधर की दिशा और दशा- मोहिंदर भगत

Daily Samvad
2 Min Read
Mohinder Bhagat
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: करीब 10-12 वर्षों से लंबित बर्ल्टन पार्क (Bulton Park) परियोजना के फिर से शुरू होने की खबर से पूरे जालंधर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट के फिर से शुरू होने पर पंजाब (Punjab) के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने भी शुभकामनाएं दी और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले तीन वर्षों में सैकड़ों विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया है। उनकी प्रगतिशील पहलों ने विकास कार्यों को नई गति दी है।

परियोजना 12 महीने में पूरी हो जानी चाहिए- मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आतंकवाद और नशों की पीड़ा झेल चुके पंजाब को देश के अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में वापिस ला दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा लंबित परियोजनाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस गति से विकास कार्य चल रहा है वह पंजाब के लिए बहुत सकारात्मक है।

श्री भगत ने कहा कि यह परियोजना 12 महीने में पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन 12 साल बाद भी इसका पूरा न होना पिछली सरकारों की विफलता को दर्शाता है। दूसरी ओर, मेयर विनीत धीर द्वारा इस परियोजना पर विशेष ध्यान देने तथा इसे पुनः शुरू करवाने के लिए किए गए प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मेयर विनीत धीर व नगर निगम कमिश्नर की मेहनत को सफल बनाने में राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल का भी अहम योगदान रहा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से जालंधर एक बार फिर विश्व नक्शे पर विशेष पहचान बनाएगा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को नए सिरे से शुरू करने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जालंधर की दिशा और दशा दोनों बदलने में सहायक सिद्ध होगी।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *