Accident News: शर्मसार हुई मानवता, पौने घंटे तड़पकर भाई-बहन की मौत; लोग बनाते रहे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कानपुर। Accident News: मानवता को शर्मसार करने का एक मामला सामने आ रहा है। कानपुर (Kanpur) के कल्याणपुर में मानवता शर्मसार हो गई। सड़क हादसे के बाद स्कूटी सवार भाई बहन पौने घंटे तक दर्द से तड़पते रहे। दोनों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय राहगीर उनका वीडियो बनाते रहे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पुलिस और एंबुलेंस जब पहुंची, तब तक देर हो चुकी थी। स्कूटी से नर्सिंग की छात्रा और उसका 15 वर्षीय भाई कल्याणपुर स्टेशन जा रहे थे। केस्को सब स्टेशन के पास गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया।

बुधवार को परीक्षा थी

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मसवानपुर निवासी साइकिल व्यापारी मो. शकील की आईआईटी गेट के नजदीक दुकान है। बड़ी बेटी अलशिफा (19) बिल्हौर के आरौल स्थित निजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी। बुधवार को उसकी परीक्षा थी।

वह सुबह 5:05 बजे भाई तौहिद (15) के साथ घर से निकली। छोटा भाई उसे कल्याणपुर स्टेशन छोड़ता, जहां से उसे सुबह 5:20 बजे आरौल के लिए ट्रेन पकड़नी थी। स्कूटी अलशिफा चला रही थी। करीब दस मिनट बाद जैसे ही दोनों केस्को सब स्टेशन के पास पहुंचे तभी गलत दिशा से आए तेज रफ्तार लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।

दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए । चालक लोडर लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद दोनों तड़पने लगे, राहगीरों की भीड़ बढ़ती गई, लेकिन किसी ने भाई बहन की मदद नहीं की। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो भी बनाते रहे। करीब 40 मिनट बाद सूचना पर 5:45 बजे पुलिस और 5:55 बजे एंबुलेंस आई। घायलों को लेकर 6:10 बजे कल्याणपुर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।



















Leave a Comment