Audio Viral: ‘ऑक्सीजन कम कर दिया, उसे मार डालो’, सरकारी डॉक्टर की ऑडियो हुई वायरल; FIR दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Audio Viral: देश में इस समय कोरोना (Coronavirus) एक बार फिर अपने पैर पसार रहा है। देश के कई जिलों में मामले सामने आ रहे है और साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसी बीच डॉक्टर का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो सरकारी डॉक्टर और उसके सहयोगी का बताया जा रहा है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक सरकारी डॉक्टर ने अपने सहयोगी को एक महिला कोविड मरीज को मार डालने का आदेश दिया था।

कौसर फातिमा 2021 में हुई थी कोरोना पॉजिटिव

यह मामला उस वक्त का है जब देश कोविड महामारी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा था और सारे अस्पताल भरे हुए थे। दरअसल महाराष्ट्र की रहने वालीं कौसर फातिमा 2021 में कोरोना पॉजिटिव हो गई थी, जिसे लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पतालों में थी संसाधनों की कमी

उस वक्त अस्पतालों में संसाधनों की कमी थी और मरीजों की हालत गंभीर भी थी। जो ऑडियो वायरल हो रहा है उसके मुताबिक, डॉक्टर शशिकांत देशपांडे उस समय अतिरिक्त जिला सर्जन थे और उन्होंने अपने सहयोगी डॉक्टर शशिकांत डांगे को फोनकर कहा, “उस महिला को मार डालों।”

डॉ. डांगे उस वक्त कौसर फातिमा के पास ही थी और यह बात सुनते ही वह अंदर तक हिल गए। डॉ. डांगे ने बताया कि उस समय ऑक्सीजन सपोर्ट पहले ही कम कर दिया गया था और इस बातचीत के दौरान जाति आधारित अपशब्द भी इस्तेमाल किए गए। हालांकि, कुछ दिनों के बाद कौसर फातिमा ठीक होकर वापस घर चली गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

अब ये ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कौसर के पति ने अब पुलि में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डॉक्टर देशपांडे के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



















Leave a Comment