Bomb Threat: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत कक्ष कराए गए खाली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bomb Threat: चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस संबंधी एक ई-मेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को मिली। इसके बाद सारे वकीलों को अदालत से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पुलिस की टीमें कोर्ट में पहुंचीं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

फिलहाल, पुलिस छानबीन कर रही है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि आज हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अलर्ट के बाद सभी न्यायालय कर्मियों और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाए जाने शुरू कर दिए गए हैं।

अदालत कक्षों को तुरंत खाली करने का अनुरोध किया

बम और डॉग स्क्वायड से खाली किए हाईकोर्ट परिसर की जांच कराई जा रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने तुरंत एक नोटिस जारी कर सभी कोर्टरूम और चैंबर्स खाली करने को कहा।

HCBA के सचिव गगन दीप जम्मू के अनुसार, बार के सभी सदस्यों से सतर्क रहने और अदालत परिसर में पाई जाने वाली किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत HCBA कार्यालय को देने का आग्रह किया गया है। एहतियातन सभी सदस्यों से अदालत कक्षों को तुरंत खाली करने का अनुरोध किया गया है। आज दोपहर 2 बजे भोजनावकाश के बाद अदालती कार्यवाही पुनः शुरू होगी।



















Leave a Comment