Fraud Travel Agent: विदेश भेजने के नाम पर 9.20 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) से आए दिन विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड करने के मामले बढ़ते जा रहा है। आजकल फ्रॉड ट्रैवल एजेंट लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगने का काम कर रहे है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है यहां इटली (Italy) भेजने के नाम पर फ्रॉड किया गया है। मामला पंजाब के गुरदासपुर का बताया जा रहा है यहां इटली भेजने के नाम पर 9.20 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है।

इटली भेजने के नाम पर 9.20 लाख ठगे

प्रेम चंद पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी कोटली हरचंदा ने बताया कि उसका बेटा हरीश ठाकुर विदेश जाना चाहता था। आरोपितों ने उसके बेटे को इटली भेजने के नाम पर 9.20 लाख रुपये ले लिए।

पैसे लेने के काफी समय बाद भी न तो उनके बेटे को विदेश भेजा गया और न ही उनके पैसे ही लौटाए गए। पुलिस ने आरोपित जतिंदर सिंह निवासी चक्क अल्लाबख्श, मुकेरियां, रुस्तम और साजन मसीह निवासी मेहंदीपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।



















Leave a Comment