Holiday News: पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और संस्थान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: Holiday in Punjab – पंजाब (Punjab) में कल यानि शुक्रवार से लेकर तीन दिन की सरकारी छुट्टी (Holiday) रहेगी। पंजाब सरकार ने 30 मई 2025 (शुक्रवार) को श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय गजटेड छुट्टी का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब (Punjab) सरकार द्वारा छुट्टी के ऐलान से शुक्रवार को पूरे पंजाब में सरकारी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

बता दें कि श्री गुरु अर्जुन देव जी सिखों के 5वें गुरु हैं, जिनकी शहादत ने सिखों को जुल्म के खिलाफ खड़े होने, अकाल पुरख की रज़ा को स्वीकार करने और धैर्य, संतोष व दृढ़ता के साथ अपने अधिकारों की रक्षा करने की प्रेरणा दी।

लगातार 3 दिन की छुट्टी

सरकार द्वारा 30 मई (शुक्रवार) को छुट्टी के ऐलान के बाद सूबे में तीन दिन तक लगातार छुट्टियां रहेंगी। 31 मई को शनिवार और 1 जून को रविवार होने के कारण लगातार 3 दिनों की छुट्टी मिल रही है। इससे शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगातार तीन दिन तक छुट्टियां रहेंगी।



















Leave a Comment