IPS Transfer: सरकार ने 14 IPS अफसरों का किया तबादला, पढ़ें Transfer List

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। IPS Transfer In UP: सरकार ने एक बार फिर से 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मोहित गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी से सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ बनाए गए हैं। वहीं अजय कुमार साहनी को पुलिस उप निरीक्षक सहारनपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर से आईपीएस (IPS)अफसरों का तबादला कर दिया है। इसमें वैभव कृष्ण जिन्हें उपमहानिरीक्षक महाकुंभ मेला प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंप गई थी, अब पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र बनाए गए हैं।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

अभिषेक सिंह को सहारनपुर भेजा गया

मुजफ्फरनगर से अभिषेक सिंह को सहारनपुर भेजा गया है, वहीं राज करण अय्यर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर बनाए गए हैं। डॉक्टर गौरव ग्रोवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाए गए हैं।

इटावा के एसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का नया एसएसपी बनाया गया है। अनूप कुमार सिंह सेनानायक 35वी वाहिनी पीएसी लखनऊ से फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बनाया गया है।

Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh

धवल जायसवाल गाजियाबाद भेजे गए

राजेश कुमार द्वितीय पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से पुलिस अधीक्षक कौशांबी बनाए गए हैं। धवल जायसवाल पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद बनाए गए हैं। सत्यजीत गुप्ता पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर से पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नर कानपुर भेजे गए हैं।

संदीप कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर होंगे। वे अभी पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर में थे। लक्ष्मी निवास मिश्र को पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर बनाया गया है, उनकी तैनाती अभी पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ में थी।



















Leave a Comment