Jalandhar News: जालंधर में सरकारी जमीनों को हड़पने वाले दो पत्रकार, सत्ताधारी नेता और अफसर भी विजीलैंस की रडार पर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में हड़कंप मचा हुआ है। विजीलैंस द्वारा एक अफसर को उठाए जाने के बाद नगर निगम समेत तहसील में भी खौफ है। कहा जा रहा है कि इस मामले में सरकारी जमीन खासकर वक्फ बोर्ड, सिंचाई और नहरी विभाग की जमीन को कब्जा करने के मामले की भी जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) में माडल टाउन और अर्बन एस्टेट इलाके में नहरी विभाग की सरकारी जमीन को दो पत्रकारों के साथ कुछ सत्ताधारी नेताओं ने मिलकर जमीन हड़पने का खेल शुरू किया। सूत्र बताते हैं कि इन पत्रकारों की नजर वक्फ बोर्ड की जमीनों पर थी, जिससे वक्फ बोर्ड की जमीनों को हड़पने का कई साल से खेल चल रहा था। इसके बाद पिछले एक साल से इनकी नजरे माडल टाउन और अर्बन एस्टेट में नहरी और सिंचाई विभाग की जमीनों पर पड़ी।

Jalandhar City News
Jalandhar City News

शहर में बड़ा खेल शुरू हुआ

जिससे सत्ताधारी नेताओं के साथ मिलकर शहर में बड़ा खेल शुरू हुआ। इसमें शहर के कुछ अफसर भी शामिल किए गए। जिससे सरकारी जमीन के दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर उसे प्राइवेट व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री तक करवाई जा सके।

माडल टाउन और अर्बन एस्टेट शहर के सबसे कीमती इलाकों में से है। जिससे यहां की जमीने करोड़ों में बिकती है। पिछले एक साल से सरकारी जमीनों की रजिस्ट्री करवाने वाले गैंग में दो पत्रकारों के साथ सत्ताधारी नेता और कुछ अफसर शामिल हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रहार

राज्य की भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर प्रहार कर रही है। जालंधर में दो पत्रकार, सत्ताधारी नेता और कुछ अफसरों द्वारा किए जा रहे इस खेल की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास भी पहुंची। जिसकी जांच शुरू हुई तो तहसील के साथ साथ मामला नगर निगम से भी जुड़ा। मुख्यमंत्री भगवंत मान अगर इसकी जांच करवाएं तो कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।



















Leave a Comment