Ludhiana West By Election: नामांकनों के चौथे दिन 4 नामांकन पत्र दाखि़ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद,चंडीगढ़। Ludhiana West By Election: पंजाब विधान सभा की 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए नामांकनों के चौथे दिन 4 नामांकन पत्र दाखि़ल हुए हैं। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी (Sibin C) ने बताया कि 64-लुधियाना पश्चिमी सीट के लिए आज इंडियन नेशनल कांग्रेस से उम्मीदवार श्री भारत भूषण आशु और श्रीमती ममता आशु (कवरिंग उम्मीदवार) द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इसके इलावा शिरोमणि अकाली दल से उम्मीदवार एडवोकेट परउपकार सिंह घूमन्न और श्रीमती अरविन्दर कौर घूमन्न (कवरिंग उम्मीदवार) ने नामांकन दाखि़ल किये हैं। इससे पहले बीते दिन 28 मई को 1 आज़ाद उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्र दाखि़ल किया गया था।

नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 2 जून

ज़िक्रयोग्य है कि नामांकन भरने की आखिरी तारीख़ 2 जून है और नामांकन पत्रों की पड़ताल 3 जून को की जायेगी जबकि नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तारीख़ 5 जून, 2025 है। 30 और 31 मई को भी नामांकन पत्र दाखि़ल किये जा सकते हैं।



















Leave a Comment