Punjab Monsoon: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर दी खुशखबरी, इस बार जल्दी पहुंचेगा पंजाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Monsoon: मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर 1 जून को आता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, यदि मानसून उम्मीद के मुताबिक केरल पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का पहला आगमन होगा। आमतौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है।

समय से पहले पहुंचने की संभावना

यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिमी भारत से पीछे हटना शुरू कर देता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से पीछे हट जाता है। आमतौर पर मानसून 19-20 जून के आसपास पंजाब-हरियाणा पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके पहले पहुंचने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, मानसून 16 से 25 जून तक पंजाब में आ सकता है। अप्रैल में आईएमडी ने 2025 के मानसून के लिए सामान्य से अधिक वर्षा की भविष्यवाणी है। वहीं पंजाब में बीती शाम अचानक तूफान और बारिश आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।



















Leave a Comment