Punjab News: पंजाब में भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में भाजपा (BJP) नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना में भाजपा नेता अनिल कुमार शैटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा ये कार्रवाई आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में की गई है।

भाजपा नेता से लिए थे 3 लाख रुपए कर्ज

दरअसल लुधियाना में एक कपड़ा व्यापारी ने फाइनांसर से तंग परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। बता दे कि जगराओं के भाजपा नेता (उपमंडल प्रधान) अनिल कुमार शैटी से 3 लाख रुपए कर्ज के रूप में लिए थे, जिसके बाद भाजपा नेता की तरफ से लगातार धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते कारोबारी सोनू ने आत्महत्या कर ली है।

भाई ने कर दी थी अदायगी

बताया जा रहा है कि सोनू ने कारोबार के लिए 3 लाख रुपए भाजपा नेता से उधार लिए थे, जिसकी अदायगी सोनू के भाई ने कर दी थी, लेकिन भाजपा नेता ने इस रकम में ब्याज जोड़कर इसे 8 लाख रुपए बना दिया था, जिसके बाद सोनू लगातार परेशान था।

जिससे तंग आकर सोनू आत्महत्या कर ली है। इसी को लेकर पुलिस ने भाजपा नेता सहित 3 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है लेकिन अभी तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है।



















Leave a Comment