Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसान नेता डल्लेवाल को किया हाउस अरेस्ट, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटियाला (Patiala) जिले में पड़ने वाले शंभू पुलिस स्टेशन के घेराव से पहले पुलिस ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को हाउस अरेस्ट किया गया है। पुलिस अधिकारी सोमवार सुबह 4 बजे उनके फरीदकोट स्थित घर पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

डल्लेवाल ने खुद सोशल मीडिया पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। डल्लेवाल ने कहा कि सभी जानते हैं कि मैं ज्यादा चल-फिर नहीं सकता। इसके बावजूद सरकार डरी हुई है और मुझे हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। ऐसे आदेश सरकार की तरफ से दिए जा रहे हैं।

Punjab Farmer Leader Jagjit Singh Dallewal Shifted From Jalandhar To Patiala Rajindra Hospital
Punjab Farmer Leader Jagjit Singh Dallewal

शंभू बार्डर पर धरना

किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (नॉन पॉलिटिकल) ने 6 मई को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ देने की घोषणा की हुई है। किसान संगठनों का आरोप है कि सरकार ने किसान आंदोलन को बलपूर्वक हटाया और किसान नेताओं को धोखे से हिरासत में लिया।



















Leave a Comment