Punjab News: अमृतसर में महिला के साथ गैंगरेप, दोस्त ने होटल में साथियों से करवाया रेप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लगातार अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है। आए दिन लड़कियों के साथ क्राइम की वारदातें सामने आती रहती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ऐसी ही एक मामला सामने आ रहा है मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ। बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने दोस्त के साथ गोल्डन टेंपल के दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के बाद दोनों एक होटल में पानी पीने गए।

साथियों को बुलाकर महिला के साथ गैंगरेप किया

वहां दोस्त ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और महिला के साथ गैंगरेप किया। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही निहंग सिंह जत्थेबंदी के प्रमुख परमजीत सिंह अकाली मौके पर पहुंचे। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चार से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।

लड़के ने दिया धोखा

जानकारी मुताबिक पीड़ित अपनी मर्जी से दोस्त के साथ होटल में गई थी, लेकिन दोस्त ने उसे धोखा दिया और उसे दोस्तों के आगे पेश कर दिया। फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। महिला के मुताबिक जिन्होंने रेप किया, उसमें से तीन लोग होटल का स्टाफ है और बाकी बाहर से हैं, वो सभी को पहचानती है।



















Leave a Comment