UK Immigration Rules: अब यूके जाना हुआ मुश्किल, इमीग्रेशन नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; पंजाबियों पर पड़ेगा असर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, यूके। UK Immigration Rules: यूके (UK) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यूके जाने की उम्मीद रखने वाले लोगों को बड़ा झटका लगने जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका (America) के बाद यूके (UK) ने भी इमीग्रेशन नियमों को कड़ा करना शुरू कर दिया है। इस नए नियम से अवैध एवं कम कुशल श्रमिकों के लिए वीजा में कमी आएगी।

पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बता दे कि इसका सबसे ज्यादा असर पंजाबियों पर पड़ेगा क्योंकि पंजाब से बड़ी संख्या में लोग वहां जाते हैं। दरअसल, बढ़ते जनाक्रोश और रिफॉर्म पार्टी के उदय के कारण सरकार प्रवास नीति में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है।

यह मुद्दा लंबे समय से ब्रिटिश सरकारों के लिए चुनौती रहा है। देश में सख्त आव्रजन नियमों की मांग बढ़ रही है। इसके खिलाफ बोलते हुए स्टार्मर ने कहा है कि कानून का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा और आप्रवासियों की संख्या कम की जाएगी।

गृह सचिव ने कहा कि सरकार कम कुशल श्रमिकों को दिए जाने वाले वीज़ा की संख्या कम कर देगी। उन्होंने कहा कि 2025 तक ऐसे वीज़ा में 50,000 की कमी आएगी। 2004 में यूरोपीय संघ का विस्तार हुआ और ब्रिटेन ने तुरंत नए सदस्य देशों के लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए। तब से अब तक लाखों आप्रवासी ब्रिटेन आ चुके हैं।



















Leave a Comment