Weather Update: पंजाब के 9 जिलों में फिर से अलर्ट जारी, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update: पंजाब (Punjab) में आज फिर से 9 जिलों में अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है। ये अलर्ट मौसम विभाग (IMD) की तरफ से जारी हुआ है। मौसम विभाग ने आज यलो हीट-वेव (Heat Wave) अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट पंजाब के 9 जिलों के लिए जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पंजाब (Punjab) राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। पूरे राज्य में तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है।

आपको परेशान करेगी हीटवेव

मौसम विभाग के मुताबिक बठिंडा (Bathinda) में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में 41.7 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 41.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 41.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज दक्षिणी पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और मानसा जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। 17 मई को भी कुछ ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। कल भी उत्तरी पंजाब सुरक्षित रहेगा, लेकिन दक्षिणी पंजाब में लू की चेतावनी संगरूर और पटियाला तक विस्तारित कर दी गई है।

Heatwave Weather
Heatwave Weather

18 मई को मौसम होगा सामान्य

राहत की बात यह है कि 18 मई को पूरे राज्य में मौसम सामान्य होने का अनुमान है। हालांकि, 19 मई को उत्तरी-पश्चिमी पंजाब में मध्यम तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दक्षिण-पूर्वी भागों में स्थिति सामान्य रहेगी।



















Leave a Comment