Weather Update: अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update: भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कुछ जगहों पर चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो कुछ जगहों पर भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।राजस्थान में अगले 4-5 दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी गर्म हवाएं चल सकती हैं।

गर्मी का प्रकोप अब कम होने की संभावना नहीं

गर्मी का प्रकोप अब कम होने की संभावना नहीं है। क्योंकि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है जहां गर्म हवाओं के साथ गर्म रातें रहने का अलर्ट है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

इसी तरह मध्य प्रदेश में भी एक-दो दिन बाद लू चल सकती है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। इन राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है। अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी रहेगी।



















Leave a Comment