Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में कबड्डी खिलाड़ी को किया गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Arrested
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस ने डॉक्टर के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले मामले को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस (Punjab Police) ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) के कस्बा लोपोके में 30 लाख रुपए की रंगदारी न दिए जाने पर डॉक्टर के घर के बाहर गोलियां चलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुरलाल सिंह है और वह जिला तरनतारन का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

आरोपी पेशे से कबड्डी का खिलाड़ी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल और मैगजीन भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक कस्बा लोपोके के रहने वाले डॉक्टर युवराज नंदा को आरोपी सहित इसके साथियों की ओर से लगातार फोन कॉल कर 30 लाख रुपये की रंगदारी दिए जाने की धमकियां दी जा रही थी।

Kabaddi Player Arrested
Kabaddi Player Arrested

जब डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने 4 जून की रात को उनके घर के बाहर गोलियां चलाकर डराने धमकाने की कोशिश की। गोलियां चलने की वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों का पता लगाना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *