Jalandhar News: जालंधर से चिंतपूर्णी मंदिर हिमाचल में मत्था टेकने गया 19 साल का मोहित गायब

Muskaan Dogra
1 Min Read
Mohit Soni Jalandhar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में एक 19 साल के लड़के की गुमशुदगी की खबर सामने आ रही है। 19 साल का लड़का मोहित सोनी जालंधर अपने घर से हिमाचल प्रदेश माता चिंतपर्णी मंदिर के दर्शन करने के लिए गया, लेकिन 13 दिन बाद भी वह वापस घर नहीं आया।

माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने गया था

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के गुरु नानकपुरा वेस्ट मकान नं. 663, गली नंबर-8 के निवासी श्याम सोनी पुत्र भगवान दास ने बताया कि उनका 19 साल का लड़का मोहित सोनी बीते 13 जून को करीब 2.30 से 3 बजे शाम घर से माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने के लिए गया था, लेकिन 13 दिन बीतने के बाद अभी तक घर नहीं लौटा है।

Jalandhar Missing Boy
Jalandhar Missing Boy

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

गायब हुए लड़के मोहित का मोबाइल फोन भी बंद है। पिता श्याम सोनी ने बताया कि काफी समय तक उसकी तलाश भी की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस स्टेशन रामामंडी जालंधर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *