Jalandhar News: सुरजीत हॉकी कैंप में भाग लेने से पता चलता है कि खिलाड़ियों ने सही हॉकी ट्रैक चुना- ओलंपियन राजिंदर सिंह

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सुरजीत हॉकी सोसाइटी, जालंधर (Jalandhar) द्वारा स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में आयोजित वार्षिक सुरजीत हॉकी कोचिंग कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय (महिला और पुरुष) हॉकी टीम के पूर्व कोच और द्रोणाचार्य अवार्डी ओलंपियन राजिंदर सिंह ने अपने खेल के दिनों के अनुभव साझा किए।

खेलने के साझा किए अनुभव

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के सीईओ इकबाल सिंह संधू के अनुसार युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और अगली पीढ़ी के चैंपियनों की खोज करने के उद्देश्य से डिप्टी कमिश्नर जालंधर (Jalandhar) हिमांशु अग्रवाल, जो सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं, के कुशल मार्गदर्शन में स्थापित सुरजीत हॉकी अकादमी द्वारा स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी ग्रीष्मकालीन हॉकी कोचिंग शिविर में भारतीय (महिला व पुरुष) हॉकी टीम के पूर्व कोच व द्रोणाचार्य अवार्डी ओलंपियन राजिंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों व कोचिंग पैनल के पदाधिकारियों से परिचय करने के बाद उनके साथ खेलने के अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते कहा कि अगर किसी खिलाड़ी को सही समय पर सही रास्ता मिल जाए और सही ट्रैक पर चले तो वह खिलाड़ी निश्चित रूप से अपना लक्ष्य हासिल करता है। सुरजीत हॉकी वार्षिक कोचिंग कैंप में भाग लेना दर्शाता है कि इन खिलाड़ियों ने सही हॉकी ट्रैक चुना है।

सोसायटी के महासचिव सुरिंदर सिंह भापा के अनुसार यह कोचिंग कैंप 1 जून से शुरू होकर 1 जुलाई को समाप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस कैंप के दौरान भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बादाम, दूध, फल आदि पौष्टिक आहार दिया जाता है। इस अवसर पर युद्धवीर सिंह जोनी, प्रोफेसर बलविंदर सिंह, प्रदीप कौर, सीता देवी, नरेश कुमार, बिंदु (सभी कोच) मौजूद थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *