Ludhiana By Poll: लुधियाना में दोपहर 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग, कांग्रेस उम्मदीवार बूथों का ले रहे जायजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Ludhiana By Poll: पंजाब (Punjab) में आज एक विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। लुधियाना (Ludhiana) में वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव (By Poll) के लिए वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी।

3 बजे तक 41.04 प्रतिशत मतदान

बता दे कि जोरों-शोरों से मतदाता वोटिंग के लिए पहुंच रहे है। दोपहर 3 बजे तक 41.04 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बता दे कि लुधियाना वेस्ट विधानसभा हल्के के आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी।

Ludhiana By Poll
Ludhiana By Poll

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वहीं चारों पार्टी के उम्मीदवारों ने भी वोट डाल दिया है। बता दें कि इस सीट पर कुल 1,75,469 मतदाता हैं, जिनके लिए 194 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी और इसका रिजल्ट 23 जून को घोषित किया जाएगा।

आशु बूथों पर पहुंचकर जायजा ले रहे

Ludhiana By Poll
Ludhiana By Poll

वोटिंग के बीच कांग्रेस उम्मीदवार आशु स्कूटी पर सवार होकर, विधानसभा के अलग अलग पोलिंग बूथों पर पहुंचकर जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही एक फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया है। सराभा नगर में वोट डालने पहुंचे व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी वोटिंग स्लिप दिखाई, तो पोलिंग अधिकारी ने कहा कि उनकी वोट पहले ही डाली जा चुकी है।



















Leave a Comment