Punjab News: पंजाब के इस जिले में बाढ़ जैसे हालात, किसानों की फसलें हुई नष्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुनाम। Punjab News: पंजाब (Punjab) में सुनाम-लेहरागागा के पास खडियाल गांव से गुजरने वाली नहर में बड़ी दरार आ गई है। यह दरार करीब 50 फीट चौड़ी है। पानी सीधे खेतों में जा रहा है। जिससे पंजाब (Punjab) के कई इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है।

किसानों की फसल डूबकर नष्ट

अब तक करीब 1000 एकड़ फसल डूबकर नष्ट हो चुकी है। यहां के ज्यादातर किसानों ने अपने खेतों में धान की फसल लगाई है और कई किसानों ने मक्का की फसल बोई है। किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

बता दे कि पिछले साल भी यही नहर इसी जगह टूट गई थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा उन्हें वीडियो और फोटो भेजकर आने वाली घटना के बारे में सचेत किया जा रहा है। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है।



















Leave a Comment