डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: पंजाब (Punjab) में मान सरकार द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की रही है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने नायब तहसीलदार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में हुई गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में होशियारपुर के धूत कलां गांव निवासी नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह धूत के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दे कि विजिलेंस ने ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

वहीं जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वरिंदरपाल सिंह धूत की संपत्ति उनकी घोषित आमदनी से 211.54% अधिक है। विजिलेंस ब्यूरो ने नायब और उनके पारिवारिक सदस्यों के नाम पर उनकी वैध आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने के आरोपों की जांच की।

unjab

यह जांच 1 जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि को कवर करती है। जांच के दौरान यह सामने आया कि इस अवधि में धूत की सभी स्रोतों और माध्यमों से कुल आय रु3,58,97,111.59 थी। वहीं, उनके कुल खर्च और संपत्ति का मूल्य रु11,18,34,544.22 पाया गया।

ईडी ने भी किया केस दर्ज

यह उनकी कानूनी आय से रु7,59,37,432.63 (यानि 211.54 प्रतिशत) अधिक है। वरिंदर पाल सिंह धूत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज किया है। ईडी ने इस मामले में अपनी चार्जशीट फाइल कर चुकी है। एजेंसी ने 12 लोगों को आरोप बनाया है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version