Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे- मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

    Punjab News: श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे- मंत्री लाल चंद कटारूचक्क

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra23 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे- मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
    मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, बटाला। Punjab News: पंजाब के प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी के 89वें जन्म दिवस को समर्पित ‘राज्य स्तरीय समागम’ स्थानीय शिव कुमार बटालवी सांस्कृतिक केंद्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें लाल चंद कटारूचक्क, कैबिनेट मंत्री वन और वन्य जीव संरक्षण विभाग, ख़ाद्य स्पलाई और उपभोक्ता मामले पंजाब मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

    10 लाख रुपए देने का ऐलान

    इस मौके पर दलविन्दरजीत सिंह डिप्टी कमिशनर गुरदासपुर, सुहैल कासिम मीर, एस. एस. पी बटाला, डा. हरजिन्दर सिंह बेदी अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज), आप पंजाब के कार्यकारी प्रधान और बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शेरी कलसी के भाई अमृत कलसी, राजीव बटालवी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा शिव कुमार बटालवी आडोटोरियम के विकास के लिए 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    इस मौके पर संबोधन करते हुये कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि श्री गुरु तेग़ बहादुर जी की 350वें शहादत दिवस को समर्पित पंजाब के हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे जिससे हर जिले के अंदर वातावरण को हरा भरा और ख़ुशहाल किया जा सके। वातावरण को साफ़-सुथरा और हरा-भरा बनाने के लिए कई अहम पहलों के बारे रौशनी डालते हुये वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि हाईवे के दोनों तरफ़ फूलों वाले पौधे लगाने वाले एक पायलट प्रोजैक्ट का ऐलान किया गया है।

    जिसके मूलभूत दौर में यह प्रोजैक्ट 5 जिलों जैसे रोपड़ ( विशेष तौर पर श्री आनन्दपुर साहिब), शहीद भगत सिंह नगर (शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां के आसपास के क्षेत्र में), संगरूर, पठानकोट और अमृतसर में लागू किया जायेगा। प्रोजैक्ट के अंतर्गत इन जिलों में हाईवे के दाएं-बांएं दोनों तरफ़ 500 मीटर की दूरी पर 5, 6 और 7 फुट तक की ऊँचाई वाले पौधे लगाए जाएंगे।

    उन्होंने आगे कहा कि स. भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है और हमारी कोशिश है कि आने वाली पीढ़ी को पंजाब के समृद्ध सभ्याचार और विरासत के साथ जोड़ा जाये।

    अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के महान कवि ‘शिव कुमार बटालवी जी’ के 89वें जन्म दिवस को समर्पित वातावरण की सुरक्षा और वृक्षों की महत्ता सम्बन्धी एक माह चलने वाले भाषण और कविता मुकाबलों की शुरुआत सम्बन्धी आज ‘शिव कुमार बटालवी सांस्कृतिक केंद्र’ बटाला में करवाए गए राज्य स्तरीय समागम में की गई है, जिसमें अलग- अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया है, जो बधाई के पात्र हैं।

    उन्होंने बताया कि यह मुकाबले एक महीने तक चलेंगे और चार श्रेणियों जिनमें प्राइमरी (पहली से पाँचवी कक्षा), सेकंडरी (छटी से दसवीं कक्षा), सीनियर सेकंडरी ( ग्यारहवी और बारहवीं कक्षा) और कालेज स्तर पर करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों के पहले दौर के विजेता आगे राज्य स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तर पर चारों श्रेणियों में से हरेक में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को क्रमवार 51,000 रुपए, 31,000 रुपए और 21,000 रुपए की इनाम राशि के साथ सम्मानित किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि शिव बटालवी, बटाला शहर के गौरव हैं, जिन्होंने अपनी कला का लोहा सारी दुनिया में मनवाया। उन्होंने कहा कि शिव कुमार बटालवी ने अपनी शायरी के द्वारा बटाला शहर का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया और पंजाबी मातृभाषा की झोली में ऐसी ख़ूबसूरत रचनाएं डाली हैं जो रहती दुनिया तक उसे लोगों के मनों में ज़िंदा रहेंगी।



















    No related posts.

    Bhagwant Mann Breaking News Hindi News Latest News latest Punjab News Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleStudy In Abroad: इन देशों में भारतीय छात्रों को मिलती है मुफ्त शिक्षा, स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक कोई फीस नहीं
    Next Article Anti-corruption Campaign: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते रीडर को रंगे हाथों पकड़ा
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.