Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Anti-corruption Campaign: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते रीडर को रंगे हाथों पकड़ा

    Anti-corruption Campaign: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते रीडर को रंगे हाथों पकड़ा

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal23 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Anti-corruption Campaign: विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, रिश्वत लेते रीडर को रंगे हाथों पकड़ा
    Consumer court reader arrested red handed while taking bribe
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Anti-corruption Campaign: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, तरनतारन के प्रधान के रीडर वरिंदर गोयल को 50,000 रूपये रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    BRIBE
    BRIBE

    30,00,000 रुपए की मुआवजा राशि मंज़ूर की

    आज यहां जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला तरनतारन (Tran Taran) के गांव दियो की निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पति सहायक सब-इंस्पेक्टर थे जिसकी वर्ष 2022 में एक हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में पंजाब पुलिस विभाग की ओर से 30,00,000 रुपए की मुआवजा राशि मंज़ूर की गई थी और भुगतान हेतु एचडीएफसी बैंक को भेजी गई थी। लेकिन मामूली कारणों के चलते बैंक ने यह मुआवजा देने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में शिकायतकर्ता ने जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, तरनतारन में केस दायर किया।

    Vigilance Bureau
    Vigilance Bureau

    मामले की आगे की जांच जारी

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता के हक में फैसला करवाने की एवज में मुआवजे की राशि में से 10 प्रतिशत के रूप में 3,00,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 50,000 रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

    इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।



















    No related posts.

    Anti-Corruption Campaign Bribe Consumer Court Reader Arrested Daily News Daily Update Hindi News Latest News Punjab News Punjab news In Hindi Punjab Vigilance Bureau Today Hindi NEWS Tran Taran Vigilance Bureau
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस को समर्पित हर ज़िले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे- मंत्री लाल चंद कटारूचक्क
    Next Article War on Drugs: पंजाब पुलिस द्वारा 130 नशा तस्कर गिरफ़्तार, हेरोइन बरामद
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    दुनिया

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.