Encounter In Punjab: पंजाब में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इलाके में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Encounter In Punjab: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें एक बदमाश जख्मी हो गया है।

वॉच कंपनी की दुकान पर की थी फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के गुरदासपुर (Gurdaspur) में बीते दिनों पंजाब वॉच कंपनी की दुकान पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी सिलसिले में शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

Encounter In Punjab
Encounter In Punjab

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

इस दौरान आज यानी मंगलवार को पुलिस और उक्त वारदात करने वाले बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। आरोप है कि बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की और जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश जख्मी हो गया।

आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई

बता दे कि घटना गुरदासपुर के बबरी बाईपास और नवीपुर के बीच गंदे नाले के रास्ते पर हुई। बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया है। आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है जो गुरदासपुर का ही निवासी है।



















Leave a Comment