Punjab Weather: पंजाब के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update News: मौसम विभाग ने पंजाब (Punjab) के 6 जिलों में आज (22 जुलाई) सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पंजाब में 24 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनमोल गगन मान? जिन्होंने MLA पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लिया

मौसम विभाग के मुताबिक मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, बठिंडा, लुधियाना, मोगा, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर में मध्यम बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

Heavy Rainfall
Heavy Rainfall

हिमाचल में बारिश का असर पंजाब में

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हो रही बारिश का असर अब पंजाब (Punjab) के डैमों पर भी दिख रहा है। सोमवार को पंडोह डैम के 5 गेट खोले गए। बीबीएमबी प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए डैम से 42 हजार क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। डैम का जलस्तर लगभग 2920 फीट रिकॉर्ड किया गया, जो अभी खतरे के निशान 2941 फुट से काफी नीचे है।

Weather Himachal Pradesh
Weather Himachal Pradesh

पंडोह डैम के पांचों गेट खुलने के बाद ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में बीबीएमबी प्रबंधन ने लोगों से ब्यास नदी की ओर न जाने की अपील की है।



















Leave a Comment