Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: संत सीचेवाल ने राज्यसभा के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र, जाने क्या है वजह

    Punjab News: संत सीचेवाल ने राज्यसभा के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र, जाने क्या है वजह

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal23 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: संत सीचेवाल ने राज्यसभा के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र, जाने क्या है वजह
    Sant Seechewal wrote a letter to the Deputy Chairman of Rajya Sabha
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Punjab News: राज्यसभा सदस्य संत बलवीर सिंह सीचेवाल (Sant Seechewal) ने कामागाटा मारू जहाज़ को गुरु नानक जहाज़ के रूप में पहचान दिलाने और 23 जुलाई को हर साल राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के लिए राज्यसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

    died
    died

    19 यात्री शहीद कर दिए थे

    उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि आज से 111 साल पहले 23 जुलाई 1914 को गुरु नानक जहाज़ कनाडा (Canada) से वापस भारत के लिए रवाना हुआ था। यह जहाज़ 29 सितंबर 1914 को कोलकाता के बजबज घाट पर पहुंचा था, जहां ब्रिटिश सरकार ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर जहाज़ के 19 यात्री शहीद कर दिए थे।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    बाबा गुरदीत सिंह जी कामागाटा मारू जहाज़ के माध्यम से हांगकांग से वैंकूवर, कनाडा के लिए गए थे। यह जहाज़ 4 अप्रैल 1914 को हांगकांग से चला और 23 मई 1914 को कनाडा के वैंकूवर तट पर पहुंचा था, लेकिन वहां के अधिकारियों ने यात्रियों को उतारने की अनुमति नहीं दी, जबकि जहाज़ सभी शर्तों को पूरा कर रहा था।

    Canada Day
    Canada Govt

    कनाडा सरकार ने भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया

    दो महीने तक कनाडा के समुद्री तट पर खड़े रहने के बाद, 23 जुलाई 1914 को यह जहाज़ वापस कनाडा से रवाना हो गया था। बाबा गुरदीत सिंह जी ने यह जहाज़ कनाडा भेजने का फैसला इस लिए लिया था, क्योंकि कनाडा सरकार ने भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

    संत सीचेवाल ने कहा कि वह जहाज़ जो इतिहास के पन्नों पर “कामागाटा मारू” के नाम से दर्ज है, वास्तव में उसका नाम ‘गुरु नानक जहाज़’ था। इस जहाज़ को ले जाने वाले गदर के सिख नेता बाबा गुरदीत सिंह जी ने गुरु नानक स्टीमशिप नाम की कंपनी बनाकर इसे रजिस्टर्ड कराया था। इस जहाज़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश भी किया जाता था और संगत शबद कीर्तन भी करती थी। इस जहाज़ में कुल 376 यात्री थे, जिनमें 340 सिख, 12 हिंदू और 24 मुस्लिम थे। जहाज़ की टिकटों पर इसका नाम ‘गुरु नानक जहाज़’ लिखा हुआ था।

    कामागाटा मारू जहाज़: समकालीन वृत्तांत

    बाबा गुरदीत सिंह जी द्वारा लिखी गई किताब “श्री गुरु नानक जहाज़ के मुसाफिरों की दर्दभरी कहानी” इस घटना का एक दुर्लभ दस्तावेज़ है। इसी तरह, इतिहासकार डॉ. गुरदेव सिंह सिद्धू द्वारा लिखी किताब “श्री गुरु नानक जहाज़ (कामागाटा मारू जहाज़: समकालीन वृत्तांत)” भी यह बताती है कि इस जहाज़ का नाम ‘गुरु नानक जहाज़’ था।

    संत सीचेवाल ने पत्र के माध्यम से जोरदार मांग की कि इस जहाज़ को इतिहास के पन्नों पर ‘गुरु नानक जहाज़’ के नाम से ही याद किया जाए और इसके शहीदों को सम्मान देने के लिए संसद के राज्यसभा में प्रस्ताव पास किया जाए।



















    No related posts.

    Canada Daily News Daily News In Hindi Daily Update Deputy Chairman of Rajya Sabha Guru Nanak Ship Hindi News history Komagata Maru ship Latest News Latest News In Hindi Letter Punjab News Punjab news In Hindi Sant Seechewal Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेता इंस्पेक्टर काबू
    Next Article War Against Drugs: डिप्टी स्पीकर ने बुलाई विशेष मीटिंग, जाने वजह
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.