Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - देश - Shubhanshu Shukla: क्या सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में फंस सकते शुभांशु शुक्ला? टली धरती पर वापसी की डेट

    Shubhanshu Shukla: क्या सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में फंस सकते शुभांशु शुक्ला? टली धरती पर वापसी की डेट

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal10 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Shubhanshu Shukla: क्या सुनीता विलियम्स की तरह अंतरिक्ष में फंस सकते शुभांशु शुक्ला? टली धरती पर वापसी की डेट
    Shubhanshu Shukla
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Shubhanshu Shukla: अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 14 दिन गुजारने के बाद Axiom-4 मिशन के क्रू को अब कुछ और दिन धरती से दूर रहना पड़ेगा। यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने साफ किया है कि मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन, मिशन पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhshu Shukla) और मिशन स्पेशलिस्ट स्लावोश उज्नांस्की-विस्निएव्स्की और टिबोर कपु की धरती पर वापसी अब 14 जुलाई से पहले नहीं होगी।

    All astronauts have boarded the spacecraft and their seats have been rotated.
    Astronauts

    मौसम और तकनीकी चुनौतियों की वजह से टाली जा रही वापसी

    यह क्रू 27 जून से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर वैज्ञानिक प्रयोग कर रहा है और तय योजना के मुताबिक 14 दिन बाद यानी 10 जुलाई को वापसी होनी थी। लेकिन मौसम की खराबी और ISS की तकनीकी दिक्कतों ने इस इंतजार को थोड़ा और लंबा कर दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अभी तक वापसी की तारीख पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

    यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित

    Axiom-4 का चालक दल SpaceX के ड्रैगन कैप्सूल ‘ग्रेस’ में सवार होकर धरती पर लौटेगा। यह कैप्सूल फ्लोरिडा के तट के पास अटलांटिक महासागर या मैक्सिको की खाड़ी में सॉफ्ट स्प्लैशडाउन करेगा। लेकिन अगर इस इलाके में तेज हवाएं, बारिश या तूफान जैसी मौसमी दिक्कतें हों, तो स्प्लैशडाउन को टालना पड़ता है। ESA और नासा ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते वापसी को 14 जुलाई तक टाला जा सकता है।

    इसके अलावा, ISS के रूसी ज़व्ज़ेदा मॉड्यूल में हाल ही में हवा के रिसाव (प्रेशर लीक) की समस्या सामने आई थी। नासा और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इसकी मरम्मत की, लेकिन मरम्मत के बाद भी हवा के रिसाव का एक नया संकेत मिला। इसकी जांच के लिए और वक्त चाहिए, जिसके चलते Axiom-4 की वापसी में देरी हो रही है। ISS एक बंद वातावरण है, इसलिए किसी भी नए क्रू को जोड़ने या मौजूदा क्रू को वापस लाने से पहले स्टेशन की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करनी जरूरी है।

    NASA and Nokia will launch the first mobile network on the Moon
    Space

    रिएंट्री का प्रोसेस क्यों होता है अहम?

    ड्रैगन कैप्सूल की धरती पर वापसी यानी रिएंट्री एक जटिल प्रक्रिया है। सबसे पहले कैप्सूल को ISS से अनडॉक करना होता है। इसके बाद यह अंतरिक्ष से धरती के वायुमंडल में प्रवेश करता है, जहां यह हजारों डिग्री तापमान का सामना करता है। कैप्सूल का हीट शील्ड इसे जलने से बचाता है।

    फिर पैराशूट की मदद से यह समुद्र में सॉफ्ट लैंडिंग करता है। इस पूरी प्रक्रिया में मौसम का बहुत बड़ा रोल है। अगर समुद्र में तेज लहरें या तूफान हो तो लैंडिंग जोखिम भरी हो सकती है। इसके लिए नासा को सटीक लॉन्च विंडो का इंतजार भी करना पड़ता है।

    लॉन्च विंडो का मतलब है वह सटीक समय, जब ISS और ड्रैगन कैप्सूल की कक्षा एक-दूसरे के साथ सही तालमेल में रहेगी। अगर मौसम या तकनीकी कारणों से यह समय चूक जाए, तो अगले लॉन्च विंडो का इंतजार करना पड़ता है। यह विंडो कुछ घंटों या कुछ दिनों बाद ही मिल सकती है, जिसके चलते वापसी में देरी हो सकती है।



















    No related posts.

    AXIOM 4 Crew Bad Weather Big News Daily News Daily Update Earth Hindi News International Space Station ISS Latest News Latest News In Hindi Shubhanshu Shukla Shubhshu Shukla Space Sunita Williams Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भयानक हादसा, खंभे से टकराई कार, एक की मौत
    Next Article Ludhiana News: लुधियाना में बोरी से मिले महिला के शव का पुलिस ने सुलझाया मामला, हुए बड़े खुलासे
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.