Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - लेटेस्ट खबरें - UP News: योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97 हजार अपराधियों को दिलाई सजा, अपराध पर लगी लगाम

    UP News: योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97 हजार अपराधियों को दिलाई सजा, अपराध पर लगी लगाम

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra1 July, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    UP News: योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन ने 97 हजार अपराधियों को दिलाई सजा, अपराध पर लगी लगाम
    Yogi Adityanath
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लखनऊ। UP News: योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को नया मुकाम दिया है। योगी सरकार की पुलिस अब केवल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अभियोजन और न्यायालयों के माध्यम से भी अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा रही है।

    सीएम खुद करते कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) खुद कानून व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई भी अपराधी प्रदेश में अपराध कर खुला धूम न सके। इसे योगी सरकार के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान ने नई धार दी है। योगी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 1 जुलाई-23 से 15 जून-25 की अवधि में 97,158 दोषियों को विभिन्न श्रेणियों में सजा दिला दिलायी गयी।

    करीब दो साल में 74 हजार से अधिक मामलों का किया निपटारा

    एडीजी अभियोजना दीपेश जुनेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर अपराधियों को न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाने के लिए 1 जुलाई-23 को ऑपरेशन कन्विक्शन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 15 जून-25 तक 1,14,029 चिन्हित वादों में से 74,388 वादों का निपटारा किया गया। इसमें 69,422 मामलों में अभियोजन सिद्ध हुआ और 97,158 अभियुक्तों को सजा दिलायी गयी।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    यह आंकड़े दर्शाते हैं कि पुलिस की कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सिर्फ फाइलों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अदालतों तक पहुंचकर सख्त सजा दिलवाने में भी प्रशासन सफल रहा है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 68 अपराधियों को मृत्युदंड, 8,172 को आजीवन कारावास, 1,453 को 20 वर्ष से अधिक की सजा और 87,465 अपराधियों को 20 वर्ष से कम की सजा सुनाई गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि योगी सरकार ने गंभीर अपराधों में त्वरित व प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया गया है।

    टॉप 10 अपराधियों में से 395 को मिली सजा

    एडीजी ने बतायाा कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित टॉप 10 दुर्दांत अपराधियों के 272 मुकदमों में 395 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। वहीं योगी सरकार की माफिया विरोधी नीति के तहत चिन्हित 69 माफियाओं में से 29 को सजा दिलाना प्रशासन की बड़ी सफलता है। यह दर्शाता है कि योगी सरकार का उद्देश्य केवल छोटे अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संगठित अपराध को जड़ से समाप्त करना है।

    Yogi Adityanath
    Yogi Adityanath

    उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत 17 अभियुक्तों को मृत्युदंड दिलायी गयी है। इसमें एक माह में तीन अभियुक्तों को मृत्युदंड की सजा भी शामिल है। इसके अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत ही 619 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलायी गई। यही नहीं गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी के जरिए 68 अभियुक्तों को मृत्युदंड की सजा दिलाई गई, जिनमें से 48 गंभीर अपराधों, 17 पॉक्सो एक्ट के मामले और 3 एसीएल के मामले शामिल हैं। अभियान के तहत प्रति कार्य दिवस औसतन 143 चिन्हित मामलों का निस्तारण किया गया है और 187 अपराधियों को सजा दिलायी गई है।

     



















    No related posts.

    Hindi News Latest News Today News UP BJP UP CM UP Hindi News UP News Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBlast In Factory: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, पांच लोगों की मौत और कई घायल
    Next Article Cinnamon Water Benefits: रोज सुबह उठकर पिएं दालचीनी का पानी, सेहत को मिलेंगे ढेरों लाभ
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.