डेली संवाद, चंडीगढ़। Visa Free Countries: अगर आप भी विदेश घूमने के शौकीन है लेकिन वीजा (Visa) की चिंता है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है यहां आपको घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

बिना वीजा प्रवेश की अनुमति

बता दे कि बहुत सारे ऐसे देश है जो अपने देश में घूमने के लिए फ्री वीजा (Free Visa) देते है। वीजा फ्री एंट्री का मतलब है कि कुछ देशों में बिना वीजा (Visa) के प्रवेश करने की अनुमति। इसका मतलब है कि आपको उस देश में प्रवेश करने के लिए वीजा के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, बस एक वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

thailand
thailand

यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा

इस सूची में थाइलैंड, मकाओ, मारिशस और सेनेगल जैसे देश भी शामिल हैं, जो पर्यटन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अफ्रीका महाद्वीप में अंगोला, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, रवांडा और सेनेगल जैसे देश भारतीय यात्रियों के लिए खुले हैं। यहां प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव सफारी और सांस्कृतिक अनुभव का अनोखा मिश्रण मिलता है, जो साहसिक यात्रा प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है।

Mauritius

नीला पानी और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर

करिबियन और ओशिनिया क्षेत्र भी भारतीय पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक हैं। बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, कुक आइलैंड्स, न्युए, वनुआटू, और माइक्रोनेशिया जैसे द्वीपीय देश अपनी खूबसूरत बीच, साफ नीला पानी और रंगीन संस्कृति के लिए मशहूर हैं।

Micronesia

एशिया में भी कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय बिना वीज़ा के घूम सकते हैं। भूटान और नेपाल तो पड़ोसी देश होने के कारण खासतौर पर सुविधाजनक हैं, वहीं मलेशिया, थाईलैंड, मकाओ, फिलीपिंस और फिलीपींस जैसे पर्यटन हॉटस्पॉट आपको आधुनिकता और प्राकृतिक सौंदर्य दोनों का आनंद देते हैं।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version