UPI New Rules: Paytm, GPay, PhonePe यूजर्स के लिए बड़ी खबर…UPI ट्रांजेक्शन लिमिट में हुआ बड़ा बदलाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। UPI New Rules: अगर आप पेटीएम, जीपे, फोनपे का इस्तेमाल करते हैं तो यहां दी गई खबर आपके काम की है। आपको बता दें कि नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजेक्शन से जुड़े कुछ बदलावों का ऐलान किया है।

एक दिन में 10 लाख रुपये तक का लेनदेन

बता दे कि ये बदलाव आज यानी सोमवार 15 सितंबर 2025 से लागू हो गए है। नए नियमों के तहत, बीमा प्रीमियम, क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान और सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) जैसी श्रेणियों में प्रति लेनदेन सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। इनमें से कुछ श्रेणियों में आप एक दिन में 10 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

सामान्य यूपीआई लेनदेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एनपीसीआई (NPCI)  ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह बढ़ी हुई सीमा केवल विशिष्ट श्रेणियों पर ही लागू होगी। एनपीसीआई के अनुसार, व्यक्ति-से-व्यक्ति लेनदेन की सीमा वही रहेगी। इसका मतलब यह है कि आम उपयोगकर्ता एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकेंगे।

एनपीसीआई के अनुसार, नए नियम का उद्देश्य बड़े लेनदेन को आसान बनाना है। अब आप यूपीआई के ज़रिए न सिर्फ़ छोटे-मोटे लेनदेन कर सकते हैं, बल्कि यात्रा और व्यावसायिक भुगतान भी बेहद आसानी से कर सकते हैं।

UPI
UPI


















Leave a Comment