Punjab News: पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, डूबी फसलें और टूटे घर देखे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज पंजाब (Punjab) पहुंचे है यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे और इसके बाद वह घोनेवाल गांव रवाना हुए।

पीड़ित परिवारों से की बातचीत

उन्होंने पानी में डूबी फसलें और टूटे हुए घर देखें और बाढ़ पीड़ितों और किसानों का दर्द समझा। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के साथ रहे। इसके साथ उन्होंने बाढ़ प्रभावित रमदास के घोनेवाल और माछीवाल दौरा किया। सात घरों में गए। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

राहुल गांधी ने लोगों को मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने एक पीड़ित परिवार के 5 साल के बच्चे अमृतपाल को चॉकलेट और टॉफियां भी दी। उन्होंने किसानों से मुलाकात भी की। इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे। पहले वह पैदल आए थे।

23 जिलों के 2097 गांव प्रभावित

बता दे कि बाढ़ की वजह से पंजाब के 23 जिलों के 2097 गांव प्रभावित हुए हैं। लगभग एक लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। राहुल गांधी ने अपनी टीम को जिम्मेदारी दी कि सभी समस्याओं की सूची बनाएं और वे लोकसभा में उठाएंगे।



















Leave a Comment