Punjab News: पंजाब में भयानक हादसा, PRTC बस ने स्कूल जा रहे 2 बच्चों को कुचला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मानसा। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में भयानक सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो स्कूली छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है।

दो स्कूली बच्चों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला मानसा (Mansa) के लाल्याबली गांव में पीआरटीसी बस ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिसके चलते दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है।

Accident News
Accident News

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बताया गया है कि एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूटर पर स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे 7 वर्षीय सोनू और 12 वर्षीय मीना की मौत हो गई।

परिवार ने लगाया आरोप

वहीं परिवार ने दावा किया है कि ज्यादातर सरकारी बसों को कच्चे कर्मचारी चलाते हैं जो अक्सर कथित तौर पर नशे में होते हैं, जिसके कारण ऐसे हादसे हो जाते है और लोगों की जान चली जाती है।

Died
Died

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने बस ड्राइवर को काबू कर बस को जब्त कर लिया है इसके साथ ही मामला दर्ज कर घटना की जांच करनी शुरू कर दी गई है।



















Leave a Comment