Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

    Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal12 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Encounter in Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल
    Encounter in Punjab
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, मोहाली। Encounter in Punjab: पंजाब में एनकाउंटर (Enconuter) होने की खबर प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार, एनकाउंटर चंडीगढ़ (Chandigarh) के मोहाली (Mohali) में हुआ है। जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

    दरअसल, मोहाली (Mohali) जिले के डेराबस्सी इलाके में घग्गर पुल के पास पुलिस (Police) द्वारा बड़ा एनकाउंटर किया गया है। पंजाब के मोहाली स्थित डेराबस्सी इलाके में गैंगस्टर लॉरेंस-गोल्डी ढिल्लों गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंग के दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

    Encounter in Mohali
    Encounter in Mohali

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिन्‍हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी (रूरल) मनप्रीत सिंह खुद मौके पर पहुंचे और बताया कि पूछताछ के बाद जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना है।

    पुलिस ने दो टीमें बनाकर आरोपियों को घेरा

    जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं और बाइक पर सवार होकर वहां जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। जब पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी।

    Gangster Lawrence Bishnoi and Gangster Goldy Brar
    Gangster Lawrence Bishnoi and Gangster Goldy Brar

    पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने दो टीमें बनाकर घेराबंदी की। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों को मोटरसाइकिल पर आते देखा, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

    करीब नौ राउंड फायरिंग

    आरोपियों ने करीब तीन राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी चार से पांच गोलियां चलाईं, जिनमें दोनों बदमाश घायल हो गए।मुठभेड़ के दौरान एक गोली पुलिस वाहन पर भी लगी, हालांकि पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    Firing
    Firing

    दोनों पर पहले भी केस दर्ज

    घायलों की पहचान अमन और शरणजीत उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। दोनों ही मोहाली जिले के निवासी हैं। इनके खिलाफ सोहाना थाना और फेज-1 थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

    आरोपियों से हथियार बमरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौल, 10 कारतूस, तीन खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का इरादा इलाके में किसी की हत्या करने का था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई।



















    No related posts.

    Big Breaking News Big News Breaking News Chandigarh Crime Daily News Daily News In Hindi Daily Update Enconter in Punjab Encounter Encounter In Punjab Firing Gangster Goldy Brar Gangster Lawrence Bishnoi Hindi News Latest News Latest News In Hindi Mohali News Punjab News Punjab news In Hindi Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, पढ़े
    Next Article Jalandhar News: सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.