डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) के अधिकारियों की मुख्यमंत्री आफिस, स्टेट विजीलैंस, स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी व डायरैक्टर से शिकायत की गई है। आरोप है कि निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से पास नक्शे के विपरीत रामामंडी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत बनाई जा रही है। जिससे कोई पार्किंग नहीं छोड़ी गई है।

जालंधर नगर निगम (Municipal Corporation Jalandhar) ने विलेज लद्देवाली होशियारपुर रोड (रामामंडी) में चार मंजिला इमारत का नक्शा पास किया गया है। पास नक्शे के अनुसार इस इमारत में नर्सिंग होम खोला जाएगा। नगर निगम द्वारा पास किए गए नक्शे के अनुसार 2001 स्क्वायर फुट को कवर्ड कर बिल्डिंग का निर्माण किया जाना था, इसके साथ ही आगे के हिस्से में पार्किंग के लिए जगह दर्शाया गया। लेकिन मौके पर पार्किंग न छोड़ कर वहां भी निर्माण कर लिया गया है।

Ramamandi Building

नक्शे के विपरीत बनी इमारत

जालंधर (Jalandhar) के आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने इस इमारत की आरटीआई के जरिए सूचना हासिल कर पूरे मामले को उजागर किया। करणप्रीत सिंह के मुताबिक उक्त चार मंजिला इमारत चित्रा गुप्ता पत्नी वेद प्रकाश गुप्ता के नाम से है। जिसका सीएलयू कर नगर निगम ने नर्सिंग होम के लिए नक्शा पास किया। लेकिन मौके पर नक्शे के विपरीत निर्माण किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शिकायतकर्ता करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच इस घपले में शामिल है। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दफ्तर, विजीलैंस ब्यूरो आफिस, स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी व डायरेक्टर से की है। करणप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि एमटीपी, एटीपी और एक इंस्पैक्टर ने मिलकर नक्शे के विपरीत निर्माण करवाया है।

Punjab Vigilance Bureau

निगम अफसरों पर कार्रवाई हो

करणप्रीत सिंह के मुताबिक नक्शे से ज्यादा एरिया में निर्माण कर बिल्डिंग बायलाज के नियमों का उल्लंघन किया गया है। जिससे इसकी जांच की जाए। इसमें शामिल निगम अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि नक्शे के विपरीत बनाई गई इमारत को गिराया जाए।

 

Share.

Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

Exit mobile version