Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: अमन अरोड़ा द्वारा NDA कैडेटों के लिए हॉस्टल का उद्घाटन

    Punjab: अमन अरोड़ा द्वारा NDA कैडेटों के लिए हॉस्टल का उद्घाटन

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal21 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: अमन अरोड़ा द्वारा NDA कैडेटों के लिए हॉस्टल का उद्घाटन
    Aman Arora inaugurated a hostel for NDA cadets
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab: पंजाब की युवा लड़कियों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में शामिल होने के योग्य बनाते हुए उन्हें अधिक से अधिक सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने आज माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट फ़ॉर गर्ल्स, एसएएस नगर (मोहाली) में NDA प्रेपरेटरी विंग के लिए समर्पित एक आवासीय ब्लॉक का उद्घाटन किया।

    2.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया

    इस सुविधा का नाम भारतीय सेना के पहले फ़ील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के नाम पर रखा गया है, जिनका जन्म अमृतसर में हुआ था। यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पंजाब के युवाओं, विशेषकर लड़कियों को देश सेवा के लिए सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

    अमन अरोड़ा ने बताया कि 2.46 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह अत्याधुनिक हॉस्टल व्यापक आवासीय और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस है, जिनमें साइबर लैब, इंडोर शूटिंग रेंज और उच्च स्तरीय फिटनेस सुविधाएँ शामिल हैं। यह लगभग 40 महिला कैडेटों के लिए, जो एनडीए की तैयारी कर रही हैं, एक अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा। यह सुविधा कैडेटों को एक सहयोगपूर्ण और आदर्श माहौल मुहैया कराते हुए उन्हें भविष्य के कमीशंड अधिकारियों के रूप में तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

    लड़कियों से भारी उत्साह मिला

    राज्य सरकार की ओर से इस संस्थान के प्रशासन को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने जुलाई 2023 में इस संस्थान में एनडीए प्रेपरेटरी विंग शुरू किया था, जिसे रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बनने की इच्छुक लड़कियों से भारी उत्साह मिला है।

    aman arora
    aman arora

    इस अवसर पर रोजगार उत्पत्ति मंत्री ने एनडीए लिखित परीक्षा पास करने वाली उन महिला कैडेटों को सम्मानित किया, जिनके नाम कमीशन के लिए सिफारिश किए गए हैं। इन लड़कियों में लेडी कैडेट सहजलदीप कौर ने एसएसबी इंटरव्यू में पूरे भारत के लड़कों और लड़कियों में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है और ऐसा करने वाली वह पहली लड़की बनी हैं। यह एक नए अध्याय की शुरुआत है, जो पंजाब की युवा लड़कियों को वर्दी पहनने और देश सेवा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने संबंधी माई भागो प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट की उद्यमी भावना का प्रमाण है।

    ये रहे उपस्थित

    लैडी कैडेटों को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा, “हम अपनी बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें हर प्रकार का अनुकूल माहौल प्रदान कर रहे हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व वाली सरकार अपना पूरा सामर्थ्य लगाने के लिये प्रतिबद्ध है। यह विंग हमारे विश्वास का प्रमाण है कि पंजाब की लड़कियाँ किसी से कम नहीं हैं और सशस्त्र सेनाओं में अग्रिम पंक्ति से नेतृत्व करेंगी।”

    इस मौके पर रोजगार उत्पत्ति विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती अलकनंदा दियाल, निदेशक श्रीमती अमृत सिंह, माई भागो एएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



















    No related posts.

    Aman Arora Hostel for NDA cadets Mai Bhago Preparatory Institute NDA NDA Cadets Punjab
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleWar on Drugs: पंजाब पुलिस ने 1 किलो हेरोइन सहित नशा तस्करों को पकड़ा
    Next Article Punjab News: पंजाब सरकार ने इन कर्मचारी का किया प्रमोशन, पढ़ें
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    20 May, 2026

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.