Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - टेक्नोलॉजी - SIM Card Fraud: आपके नाम पर कितने चल रहे है सिम कार्ड? कैसे करें पता? यहां करें चेक

    SIM Card Fraud: आपके नाम पर कितने चल रहे है सिम कार्ड? कैसे करें पता? यहां करें चेक

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal3 November, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    SIM Card Fraud: आपके नाम पर कितने चल रहे है सिम कार्ड? कैसे करें पता? यहां करें चेक
    Sim Card
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। SIM Card Fraud: पिछले कुछ सालों में SIM कार्ड फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़े हैं, जहां स्कैमर्स आपकी जानकारी चुराकर उसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि कोई आपकी UID नंबर का इस्तेमाल कर रहा हो और आपको इसका पता भी न चले। इसी को ध्यान में रखते हुए दूरसंचार विभाग (DoT) Sanchar Saathi पोर्टल पर TAFCOP सिस्टम के तहत एक टूल ऑफर करता है, जिससे यूजर्स ये पता लगा सकते हैं कि उनके नाम पर कितनी SIMs रजिस्टर्ड हैं।

    गौर करने वाली बात है कि भारत सरकार ने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक करना जरूरी कर दिया है। एक आधार नंबर से देशभर में मैक्जिमम नौ एक्टिव SIMs रजिस्टर की जा सकती हैं, जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में इसकी लिमिट छह SIM तक की है। आइए जानते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड से कितने SIM कार्ड जुड़े हैं।

    ऐसे चेक करें

    • Sanchar Saathi पोर्टल (sancharsaathi.gov.in) पर जाएं।
    • होमपेज पर ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाएं और ‘Know Your Mobile Connections’ पर क्लिक करें।
    • अब अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड एंटर करें।
    • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे एंटर करें।
    • इसके बाद आपके आधार या दूसरे ID डॉक्यूमेंट से रजिस्टर्ड सभी मोबाइल नंबरों की लिस्ट दिखाई देगी।

    अगर कोई संदिग्ध या अनजान नंबर मिले तो क्या करें?

    अगर आपको कोई ऐसा मोबाइल नंबर दिखे जो आपका नहीं है, तो आप उसे ‘Not My Number’ के रूप में रिपोर्ट कर सकते हैं ताकि वह नंबर बंद किया जा सके। इसके अलावा, किसी पुराने या बंद SIM के लिए ‘Not Required’ का ऑप्शन चुन सकते हैं।

    प्रोसेस पूरा होने के बाद रिपोर्ट किए गए नंबर अपने आप डीएक्टिवेट हो जाएंगे। जिन यूजर्स के नाम पर 9 से ज्यादा SIM कार्ड रजिस्टर्ड हैं, उन्हें सरकार की तरफ से SMS के जरिए नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा।



















    No related posts.

    Daily News Daily Update Fraud Hindi News Latest News Sim Card Sim Card Fraud Technology News Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePassport: क्या है पासपोर्ट के अलग-अलग रंग के मतलब?
    Next Article Jalandhar News: जालंधर निगम के अफसरों की CM आफिस, स्टेट विजीलैंस और सैक्रेटरी से शिकायत, लगा बड़ा आरोप
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.