डेली संवाद, चंडीगढ़। War on Drugs: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य से नशों के पूरी तरह खात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” को 260वें दिन भी जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने आज 298 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान राज्यभर में 46 FIR दर्ज कर 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

46 FIR दर्ज कर 72 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया

इसके साथ ही 260 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 36,855 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से 3.1 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम अफीम, 215 नशीली गोलियाँ और 1.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

राज्यभर में 298 छापे मारे

इस ऑपरेशन के दौरान 59 गज़टेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 298 छापे मारे। दिनभर चले इस अभियान में पुलिस टीमों ने 315 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

Raid

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

राज्य सरकार ने नशों के खात्मे के लिए तीन-स्तरीय रणनीति – प्रवर्तन, नशामुक्ति और रोकथाम (ईडीपी) – लागू की है। इसी ‘डी-एडिक्शन’ हिस्से के तहत पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार के लिए राज़ी किया है।

Share.

मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version