Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Accident News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, पंजाब में टकराईं कई गाड़ियाँ; 2 लोगों की गई जान

    Accident News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, पंजाब में टकराईं कई गाड़ियाँ; 2 लोगों की गई जान

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal28 December, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Accident News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, पंजाब में टकराईं कई गाड़ियाँ; 2 लोगों की गई जान
    Several vehicles collided in Ludhiana
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लुधियाना। Accident News: पंजाब में घने कोहरे का कहर देखने को मिला। दरअसल, पंजाब में कई गाड़ियाँ आपस में टकरा गई। जानकरी के मुताबिक पंजाब में सुबह के वक्त धुंध की वजह से 3 जगह एक्सीडेंट हुए। इसमें लुधियाना में 2 जगह कई गाड़ियां भिड़ गईं जबकि जालंधर में गाड़ी गंदे नाले में गिर गई।

    हादसों में 2 लोगों की मौत

    इन हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि गाड़ियों का काफी नुकसान हुआ। लुधियाना (Ludhiana) के खन्ना में गांव अजनोद के पास धुंध में कई वाहन टकरा गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। दरअसल, यहां घरेलू गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक से हुआ, जिसके सामने अचानक एक कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए।

    Several vehicles collided in Ludhiana
    Several vehicles collided in Ludhiana

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    इससे ट्रक में लदे कुछ गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए। पीछे आ रही गाड़ियों ने भी अचानक ब्रेक लगाए, लेकिन सीमेंट से लदा एक बड़ा ट्रक समय पर नहीं रुक सका। उसने आगे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि गैस सिलेंडर सुरक्षित रहे।

    दूध कंपनी की गाड़ी गंदे नाले में गिरी

    इसके अलावा लुधियाना के समराला में चंडीगढ़-लुधियाना बाइपास पर एक कार और बस की जोरदार टक्कर हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार बच गए, लेकिन गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में देसी शराब की बोतलें भरी मिली। पुलिस अब कार सवारों की तलाश कर रही है।

    Fog in Punjab
    Fog in Punjab

    उधर, जालंधर के मकसूदां में घने कोहरे के कारण वेरका दूध कंपनी की गाड़ी गंदे नाले में गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक का बचाव हो गया। दूसरे हादसे में श्री गुरु रविदास चौक के नजदीक सुपर बेकरी की गाड़ी और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में गाड़ी चालक ने नीचे बाइक सवार आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।



















    No related posts.

    Accident Accident In Ludhiana Accident News Big News Daily News Daily News In Hindi Daily Update Fog Hindi News Latest News Latest News In Hindi Punjab News Punjab news In Hindi Punjab Weather Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया सस्पैंड, जाने वजह
    Next Article Punjab: विदेश भेजने का झांसा देकर ठगे 3.30 लाख, इमीग्रेशन सेंटर मालिक पर केस
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    20 May, 2026

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    20 May, 2026

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Haryana News: मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.