Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया सस्पैंड, जाने वजह

    Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया सस्पैंड, जाने वजह

    Daily SamvadBy Daily Samvad28 December, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, SHO को किया सस्पैंड, जाने वजह
    Suspend
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, बठिंडा। Punjab Police SHO Suspended News: पंजाब सरकार (Punjab Government) नशा तस्करों के साथ सांठगांठ करने वाले पुलिस अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। बठिंडा (Bathinda) जिले के संगत थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी के मामलों में लापरवाही और खराब परफॉर्मेंस के आरोपों के चलते थाना प्रभारी (SHO) दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

    जानकारी के अनुसार, संगत थाना पंजाब (Punjab) और हरियाणा (Haryana) के बॉर्डर पर स्थित है, जो ड्रग तस्करी के लिहाज से एक संवेदनशील इलाका माना जाता है। बताया जा रहा है कि हरियाणा और राजस्थान (Rajasthan) से पंजाब (Punjab) के बठिंडा जिले में प्रवेश करने वाले कई ड्रग तस्कर संगत थाना क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। इस कारण यह इलाका लंबे समय से पुलिस की विशेष निगरानी में रहता है।

    Punjab Police SHO
    Punjab Police SHO

    ड्रग तस्करों के साथ सांठगांठ

    बावजूद इसके, आरोप है कि संगत थाने की ओर से ड्रग तस्करों के खिलाफ अपेक्षित सख्ती नहीं बरती गई और कई मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उच्च अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि संगत थाना क्षेत्र में सक्रिय ड्रग नेटवर्क पर काबू पाने में SHO दलजीत सिंह की भूमिका संतोषजनक नहीं रही।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    आरोप यह भी है कि कुछ मामलों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जिससे तस्करों को भागने का मौका मिला। इन्हीं आरोपों को गंभीरता से लेते हुए SSP बठिंडा अमनीत कोंडल ने SHO दलजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

    पंजाब में नशा तस्करों की 2,730 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त, 85,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार
    पंजाब में नशा तस्करों की 2,730 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त, 85,000 से अधिक नशा तस्कर गिरफ्तार

    ड्रग्स के खिलाफ मुहिम

    इस जांच की जिम्मेदारी SP रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी गई है, जो दलजीत सिंह की कार्यप्रणाली, ड्रग मामलों में की गई कार्रवाई और कथित लापरवाही की गहन जांच करेंगे। SSP अमनीत कोंडल ने साफ किया है कि ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यहां से होकर अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका ज्यादा रहती है। ऐसे में यदि कोई अधिकारी अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नहीं करता, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Big action by the government
    Big action by the government

    फिलहाल नए SHO की तैनाती नहीं

    स्थानीय लोगों का कहना है कि संगत थाना क्षेत्र में ड्रग तस्करी की गतिविधियां लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थीं। कई बार ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस से सख्त कदम उठाने की मांग भी की थी। SHO के सस्पेंड होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि अब इस इलाके में ड्रग तस्करी पर लगाम लगाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

    फिलहाल, संगत थाने में नए प्रभारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि कानून व्यवस्था और ड्रग विरोधी अभियान पर कोई असर न पड़े। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।



















    No related posts.

    Bathinda News Daljit Singh SHO Drug Smuggling Punjab Drug Trafficking Police Negligence Punjab Crime News Punjab News Punjab police Sangat Police Station SHO suspended SSP Amneet Kondal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJalandhar News: कांग्रेस नेता और मशहूर कारोबारी मनजीत सेठी की मां श्रीमती शांति देवी का निधन, अंतिम संस्कार आज
    Next Article Accident News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, पंजाब में टकराईं कई गाड़ियाँ; 2 लोगों की गई जान
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: दूध सैंपलिंग अभियान के बाद पंजाब में दो दिवसीय व्यापक पनीर सैंपलिंग अभियान

    20 May, 2026

    Punjab News: दुबई आधारित ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़; 10 किलो आई.सी.ई. और 4 किलो हेरोइन समेत दो गिरफ्तार

    20 May, 2026

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: महेंद्र चौधरी चिड़ियाघर ने गर्मी में जानवरों के लिए किए विशेष इंतजाम

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    St Soldier News: सेंट सोल्जर में बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ प्रभावशाली पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन

    Punjab News: पंजाब में NEET परीक्षार्थियों के लिए सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

    Canada PR: फ्रेंच सीखें और कनाडा में तेजी से पाएं PR, भारतीय छात्रों के लिए नया ‘शॉर्टकट, जानें आसान तरीका

    Punjab News: बिजली विभाग के पूर्व CMD समेत SDO और नामी बिल्डर गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.