Jalandhar News: जालंधर में रिची ट्रैवल के मालिक के घर और दफ्तर में ED ने मारा छापा, लाखों रुपए लेकर डंकी रूट से भेजते थे अमेरिका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर (Jalandhar) में डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जालंधर में रिची ट्रैवल के दफ्तर और मालिक के घर पर छापा मारा है। यह कार्रवाई बस स्टैंड के पास स्थित रिची ट्रैवल के कार्यालय और जसवंत नगर में मालिक के आवास पर की है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इसके साथ ही ईडी ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 13 ट्रैवल एजेंटों के घर और उनके दफ्तरों पर छापेमारी की है।जानकारी अनुसार ED ने रिची ट्रैवल्स (जालंधर), तरुण खोसला (दिल्ली) और बलवान शर्मा (पानीपत) के दफ्तरों व घरों पर रेड की है। बता दे कि हाल ही में ED ने बीते दिनों कार्रवाई करते हुए फर्जी ट्रैवल एजेंटों की 5.41 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी।

Richi Travel
Richi Travel

बता दे कि ED ने यह जांच उन एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जो फरवरी 2025 में अमेरिका से 330 भारतीयों के डिपोर्ट होने के बाद दर्ज की गई थीं। इन भारतीयों को अमेरिकी सेना के कार्गो विमान के जरिए वापस भेजा गया था।

अवैध रूप से भेजा था अमेरिका

जांच में सामने आया कि इन लोगों को डोंकी रूट के जरिए अवैध रूप से अमेरिका भेजा गया था। इसके पीछे ट्रैवल एजेंटों, बिचौलियों, डोंकरों, विदेशों में मौजूद साथियों, हवाला ऑपरेटरों और रहने-खाने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले लोगों का एक पूरा नेटवर्क काम कर रहा था।



















Leave a Comment