G Ram G Bill: लोकसभा में पास हुआ ‘जी राम जी बिल’, विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। G Ram G Bill: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लोकसभा में ‘जी राम जी बिल’ को मंजूरी मिल गई है। इस बिल को मंजूरी मिलने से पहले विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा (MGNREGA) के स्थान पर लाए गए विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जीरामजी विधेयक 2025 लंबी बहस के आज लोकसभा में पास हो गया।

मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर किया हमला

वहीं विपक्ष को जवाब देते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने योजनाओं के नाम महात्मा गांधी के ऊपर नहीं बल्कि नेहरू परिवार के नाम पर रखे गए है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इसके बाद सदन में ‘VB-जी राम जी बिल’ बिल ध्वनिमत से पास हो गया। इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए।

 

विपक्षी सदस्यों ने इस योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने पर कड़ी चिंता जताई है और सेशन के दौरान ‘महात्मा गांधी का अपमान नहीं सहेगा’ जैसे नारे लगाए। जहां विपक्ष नाम बदलने पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि यह बिल 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी देता है और गांवों का पूरा विकास करेगा।



















Leave a Comment