डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में घने कोहरे के कारण सड़क पर कई वाहन आपस में टकरा गए है।

बता दे कि आज पंजाब (Punjab) के कई शहरों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई है। वहीं घने कोहरे के कारण पंजाब में एक-दो जगहों पर दुर्घटनाएं भी हुईं।

हताहत होने की खबर नहीं

जानकारी मुताबिक जालंधर(Jalandhar)-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काला बकरा गांव के पास कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

बताया जा रहा है कि एक अज्ञात ट्रक जो चल रहा था, पीछे से आ रहे एक टिपर से टकरा गया, और टिपर की टक्कर के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे वाहनों को व्यापक नुकसान हुआ।

वहीं दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया, वाहन को किनारे पर रोक दिया, राजमार्ग को फिर से खोल दिया है और आगे की कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version