Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab News: ‘‘भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार” योजना के तहत नागरिकों को उनकी दहलीज़ पर सेवाएं प्रदान कीं

    Punjab News: ‘‘भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार” योजना के तहत नागरिकों को उनकी दहलीज़ पर सेवाएं प्रदान कीं

    Muskaan DograBy Muskaan Dogra31 December, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab News: ‘‘भगवंत मान सरकार तुहाड़े द्वार” योजना के तहत नागरिकों को उनकी दहलीज़ पर सेवाएं प्रदान कीं
    Aman Arora
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब का प्रशासन वर्ष 2025 के दौरान बड़े डिजिटल परिवर्तन का गवाह बना है, जिसके तहत अब नागरिक-केंद्रित सेवाएं लोगों को सीधे उनकी दहलीज़ पर ही प्रदान की जा रही हैं और सरकारी दफ्तरों में लंबी कतारें लगना तथा लोगों की परेशानी अब बीते समय की बात हो गई है। सेवाओं की डिलीवरी में पारदर्शिता, पहुंचयोग्यता, कुशलता और ईमानदारी ने प्रदेश के प्रशासन को एक नया रूप देने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे नागरिकों के लिए प्रशासनिक सेवाएं लेना अब अधिक सुचारू और सुगम हो गया है।

    पंजाब के सुशासन प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा (Aman Arora) ने प्रदेश के प्रशासन में लागू किए गए बुनियादी सुधारों पर जोर देते हुए बताया कि पटवारियों को ई-सेवा पोर्टल पर ऑन-बोर्ड करने के बाद 12.46 लाख से अधिक आवेदनों का ऑनलाइन निपटारा किया गया है। इसके अलावा ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ स्कीम के तहत 1,85,000 से अधिक नागरिकों को उनकी दहलीज़ पर सेवाएं प्रदान की गई हैं। ये आंकड़े ‘सिफारिश और देरी’ की रिवायत से डिजिटल मान-सम्मान वाली प्रणाली में परिवर्तन को दर्शाते हैं।

    ऑनलाइन तसदीक करने का अधिकार

    अमन अरोड़ा ने कहा कि जमीनी स्तर से लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सशक्त बनाते हुए देश में अपनी तरह की अनोखी पहल के तहत पंजाब ने अपने सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों (एमसीज़) को विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदनों की ऑनलाइन तसदीक करने का अधिकार दिया है। इस कदम ने लाल फीताशाही को समाप्त करते हुए नागरिकों को विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की तसदीक के लिए बार-बार चक्कर लगाने से होने वाली परेशानी से निजात दिलाई है। उन्होंने कहा कि इन जन-हितैषी कदमों का उद्देश्य आम नागरिकों के सम्मान को बहाल करना है।

    CM Bhagwant Mann
    CM Bhagwant Mann

    ग्रामीण प्रशासन में भी कई क्रांतिकारी सुधार किए गए हैं, जिसके तहत प्रदेश सरकार ने सभी पटवारियों को केंद्रीकृत सेवा पोर्टल पर ऑन-बोर्ड किया है। इस पोर्टल पर अब तक 12.46 लाख से अधिक आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया से न केवल किसानों और नागरिकों के कीमती समय की बचत हुई है बल्कि यह पारदर्शिता में महत्वपूर्ण वृद्धि के साथ-साथ संभावित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने वाला महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

    1.85 लाख से अधिक सेवाएं सफलतापूर्वक प्रदान

    अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ फ्लैगशिप स्कीम ने सरकारी सेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाया है। अब नागरिक केवल हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके अपने घर बैठे 437 नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत अब तक 1.85 लाख से अधिक सेवाएं सफलतापूर्वक प्रदान की गई हैं, जो प्रदेश सरकार की लोक-कल्याणकारी पहलों में लोगों के दृढ़ विश्वास को दर्शाता है।

    नौकरशाही स्तर पर होने वाली देरी को रोकने के लिए अब पंजाब में डिजिटल हस्ताक्षर वाले क्यू.आर.-कोडेड प्रमाण-पत्र जारी करके सीधे आवेदक को उसके मोबाइल फोन पर ही भेज दिए जाते हैं। इनका किसी भी समय किसी भी स्थान से प्रिंट लिया जा सकता है, जिससे इनमें कोई हेरा-फेरी नहीं हो सकती और पूरी प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बन गई है।

    Aman Arora
    Aman Arora

    सुशासन प्रशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डी.जी.जी.आई.टी.) ने सभी विभागीय सेवाओं को वास्तविक समय में ट्रैक करने के लिए एक डैशबोर्ड लागू किया है। इस डिजिटल निगरानी उपकरण ने एक वर्ष में राज्य की सर्विस पेंडेंसी को 0.33 प्रतिशत तक घटाने में मदद की है। इस बड़ी डिजिटल उपलब्धि के कारण प्रदेश को राजस्थान में टेक्नोलॉजी सभा कॉन्फ्रेंस में पहला इनाम मिला।

    श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि विभाग ने 13 प्रमुख सेवाओं (आय, निवास और जाति प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं सहित) के लिए कागजी फॉर्म भरने की जटिल प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। इन सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अब कागजी फॉर्म जमा करवाने की जरूरत नहीं।



















    No related posts.

    Aman Arora Bhagwant Mann Breaking News Hindi News Latest News latest Punjab News Punjab Punjab Breaking News Punjab Hindi News Punjab News
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेता अधिकारी गिरफ्तार
    Next Article Jalandhar: मोहिंदर भगत व मेयर विनीत धीर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
    Muskaan Dogra
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    उत्तराखंड

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.