डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में आज (गुरुवार) शीतलहर और घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में वृद्धि

पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से 6.3 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। बठिंडा में भी तापमान लगभग 1.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता शून्य हो गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि शीत लहर और घना कोहरा अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 तारीख से पहाड़ों में हिमपात और पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं अगले सप्ताह बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Punjab Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, आज अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मालेरकोटला में घना कोहरा छाने की संभावना है।

वहीं दूसरी तरफ पठानकोट गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और मनसा में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में शीतलहर चल सकती है।

Share.

मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

Exit mobile version