Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - पंजाब - Punjab: पुलिस की सिक्योरिटी में चूक, लूटपाट का आरोपी हिरासत से फरार

    Punjab: पुलिस की सिक्योरिटी में चूक, लूटपाट का आरोपी हिरासत से फरार

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal1 January, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Punjab: पुलिस की सिक्योरिटी में चूक, लूटपाट का आरोपी हिरासत से फरार
    Robbery Accused Escapes From Ludhiana Police Custody
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, खन्ना। Punjab: पंजाब के लुधियाना में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां लूटपाट का एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पीछा कर रहा पुलिसकर्मी दौड़ते समय मुंह के बल गिर पड़ा। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

    बाइक बरामदगी के लिए खन्ना लाई थी पुलिस

    फरार आरोपी की पहचान खन्ना (Khanna) के माजरी मोहल्ला, खालसा स्कूल रोड निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। संतोष कुमार के खिलाफ 7 जुलाई 2025 को लुधियाना के थाना जमालपुर में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया था।

    CCTV
    CCTV

    बुधवार (31 दिसंबर) को लुधियाना पुलिस की टीम आरोपी को लूटपाट में इस्तेमाल की गई बाइक की बरामदगी के लिए खन्ना लेकर गई थी। इस कार्रवाई का नेतृत्व लुधियाना पुलिस के एएसआई पलविंदर पाल सिंह कर रहे थे।

    मौका पाकर भागा आरोपी

    शाम करीब साढ़े 5 बजे बरामदगी के बाद पुलिस टीम आरोपी को वापस लुधियाना ले जा रही थी। रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी गई, जहां दो पुलिसकर्मी बाथरूम चले गए, जबकि एक पुलिसकर्मी ड्राइवर सीट पर बैठा रहा। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठा आरोपी संतोष कुमार गाड़ी की खिड़की खोलकर मौके से फरार हो गया।

    पीछा करते समय पुलिसकर्मी गिरा

    जैसे ही ड्राइवर सीट पर बैठे पुलिसकर्मी को आरोपी के भागने का पता चला, वह भी गाड़ी से उतरकर उसके पीछे दौड़ा। हालांकि कुछ ही दूरी पर जाकर वह संतुलन बिगड़ने से मुंह के बल गिर पड़ा। जब तक अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में दबंग ठेकेदार के आगे अफसर और नेता सभी ‘नतमस्तक’

    घटना की सूचना तुरंत खन्ना पुलिस को दी गई। खन्ना सिटी थाना-2 की पुलिस ने एएसआई पलविंदर पाल सिंह की शिकायत पर आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने का एक और मामला दर्ज कर लिया है।

    आरोपी की तलाश जारी

    लुधियाना और खन्ना पुलिस की संयुक्त टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















    No related posts.

    Big News CCTV Footage Surfaces Daily News Daily News In Hindi Daily Update Hindi News Khanna Khanna News Latest News Latest News In Hindi Ludhiana News Ludhiana Police Police Custody Punjab Punjab News Punjab news In Hindi Robbery Accused Escapes From Ludhiana Police Today Hindi NEWS
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते तहसीलदार को किया गिरफ्तार
    Next Article Punjab: पंजाब सरकार द्वारा व्यापारियों एवं उद्योगों को बड़ी राहत, जाने
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Haryana News: सीएम ने पंचकूला में 30 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के तहत 1.02 करोड़ रुपये दिए

    20 May, 2026

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने ले गए किडनैपर

    20 May, 2026

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    20 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    दुनिया

    Canada News: कनाडा में पंजाबी युवक गिरफ्तार, गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस दर्ज, 22 मई को होगी सजा

    By Muskaan Dogra20 May, 20260

    Dehradun PANACEA Hospital: अस्पताल में लगी भयानक आग, एक मरीज की मौत; कई गंभीर घायल

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.